फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निकाह का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। निकाह का झांसा देकर युवती के साथ युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। दबाव पड़ने पर कन्नौज की कचहरी में अनुबंध पत्र लिखवा दिया। बाद में युवक ने निकाह से इन्कार कर दिया। इसकी शिकायत परिजनों से की गई तो परिजनों ने भी युवती के साथ मारपीट की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह सिलाई का काम करती हैं। गांव निवासी हमीद वाहिदी उर्फ हसीम भी सिलाई का काम करता है। काम के सिलसिले में दोनों की मुलाकातें होती थीं। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। युवती ने बताया कि युवक ने निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। निकाह करने की बात पर युवक उसे कन्नौज की कचहरी में ले गया और अनुबंध पत्र लिखवा दिया। अब से तीन माह पहले उसने निकाह करने से मना कर दिया।
युवती ने युवक के परिजनों से निकाह कराने के लिए कहा तो युवक के परिजनों हसीबुल निशा, अंसार, हाशमी, नाजमी ने मारपीट कर उसे भगा दिया। तीन माह पहले ही युवती ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें