फोटो-24- स्वास्थ्य कर्मियों को चित्र देते जमीयत उलेमा हिंद के जनपदीय सचिव यासीर अब्दुल कय्यूम वार?
- फोटो : HARDOI
संडीला। कस्बे में घर-घर चल रही थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान दूसरे दिन रविवार को भी स्वास्थ्य टीमों को सम्मानित किया गया। कहीं फूल, इत्र और कहीं चित्र देकर स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ाया गया।
रविवार को वार्ड नंबर चार पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत जमीयत उलेमा हिंद के जिला सचिव यासीर अब्दुल कय्यूम कासमी ने इत्र देकर किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी योद्धा की तरह लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इत्र की तरह ही स्वास्थ्य कर्मियों का जीवन महकता रहे, इसी कामना के साथ इत्र भेंट किया है। कस्बे के मोहल्ला सुंदरिया बाग में वीरेंद्र सिंह, दीप पांडेय, सत्यप्रकाश, जगदीश मिस्त्री आदि ने स्वास्थ्य टीम पर पुष्प वर्षा की। बच्चों ने स्वास्थ्य कर्मियों को चित्र देकर सम्मानित किया। चित्र में बच्चों ने स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों को धन्यवाद दिया है। मोहल्ला अशराफ टोला में पुरानी स्टेट बैंक वाली गली में अनिल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संजय गुप्ता आदि ने पुष्पवर्षा की।