फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नेत्र विभाग में जल्द शुरू हो सकते हैं पीजी डिप्लोमा व डिग्री कोर्स

विज्ञापन
फोटो- 14- मेडिकल कॉलेज में जांच करतीं सीनियर कंसंल्टेंट डॉ. जिमी मित्तल साथ में मौजूद नेत्र रोग
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में जल्द ही स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की शुरुआत हो सकती है। विभाग में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। शनिवार को विवेकानंद अस्पताल से आईं सीनियर कंसल्टेंट ने निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों, ऑपरेशन थिएटर और फैकल्टी की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

नेत्र विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों और रेजिडेंट चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा और अन्य जटिल नेत्र रोगों के उपचार की सुविधाएं मजबूत होंगी। साथ ही आधुनिक जांच और ऑपरेशन भी बढ़ने की उम्मीद है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचीं नेत्र सर्जन व वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. जिमी मित्तल ने विभाग में मौजूद आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षण सुविधा और शैक्षणिक माहौल का मूल्यांकन किया।

बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट संबंधित प्राधिकरण को भेजी जाएगी। अनुमति मिलते ही आगामी शैक्षणिक सत्र से डीएनबी कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि डीएनबी कोर्स शुरू होने से जिले के मेडिकल छात्रों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से नेत्र रोगियों का भी बेहतर उपचार हो सकेगा। इस दौरान नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह तोमर, डॉ. स्तुति सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सर्जरी और गायनी विभाग में शुरू हो चुके कोर्स
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी और गायनी विभाग में डीएनबी कोर्स शुरू हो चुके हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इन दोनों विभागों में छात्रों को शिक्षित किया जा रहा है जबकि हड्डी रोग विभाग और माइक्रो बाॅयोलाॅजी विभाग में प्राधिकरण से निरीक्षण किया जा चुका है और अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। अब नेत्र रोग विभाग में निरीक्षण किया जा चुका है। प्राधिकरण से अगर सकारात्मक रिपोर्ट आएगी तो कक्षाएं शुरू हो जाएंगी यदि कोई कमी बताई जाएगी तो उसे सुधार कर फिर रिपोर्ट भेजी जाएगी और इसके बाद कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें