फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं हटे गढ़ीवासी

Fri, 16 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास को लेकर धांधली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का आमरण अनशन नवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। बड़े अफसरों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी गढ़ी के ग्रामीण नहीं हटे। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे ग्राम गढ़ी के सियाराम और राजबहादुर आदि ने बताया कि लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में जमकर धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है। आरोप लगाया कि निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद ग्राम प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो कि पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े-बड़े मकान बने हुए हैं, उनको भी सांठ गांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर इन सभी दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आश्वासन तो मिला है, पर विपक्षी काफी दबंग किस्म के हैं, जो गांव पहुंचते ही उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उनको सुरक्षा प्रदान की जाए, तब वह अपना अनशन खत्म करेंगे। इस मौके पर जगराज, रामहेत, राघवेंद्र सिंह, बछराज, दिनेश कुमार, सुधीर, सुनील आदि मौजूद थे। उधर, डीएम रमेश मिश्रा ने एक बार फिर से सीडीओ को गढ़ी के ग्रामीणों का धरना समाप्त करवाने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें