जिले के दो थाना क्षेत्रों में बालिका व किशोरी के
साथ दुष्कर्म कर हत्या करने केे तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।
बिलग्राम क्षेत्र में बालिका के साथ उसके चचेरे चाचा ने दुष्कर्म कर हत्या
कर दी थी। वहीं सुरसा क्षेत्र में गांव के एक युवक ने किशोरी के साथ
दुष्कर्म कर दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।
एसपी उमेश सिंह ने मामला
खोलने वाली पुलिस टीम की सराहना करते आरोपियोें के विरुद्ध एनएसए की
कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि बिलग्राम क्षेत्र में 18
अगस्त की रात एक गांव निवासी 5 वर्षीय बालिका को उसकी मां के पास से कोई
उठा ले गया था। जिसका शव अगले दिन खेत में पड़ा मिला था।
उधर, सुरसा
क्षेत्र में 19 अगस्त की दोपहर एक किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला था।
पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के युवक और एक अन्य पर रिपोर्ट
दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। शुक्रवार को एसपी उमेश सिंह ने पुलिस
लाइन घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बिलग्राम क्षेत्र में बालिका को
उसका चचेरा चाचा उठा कर ले गया था और उसी ने दुष्कर्म किया और हत्या कर दी।
वह शराब व गांजा पीने का आदी था। उधर, सुरसा क्षेत्र में गांव निवासी एक
युवक अकसर किशोरी का पीछा करता रहता था। उसको परिजनों ने कई बार डांटा भी
था। जब किशोरी चौराहे पर दवा लेने गई थी तो वह अपने साथी के साथ पीछा
किया और उसे खींच कर खेत में ले गया।
जहां पर उसने दुष्कर्म किया और पहचाने
जाने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। युवक ने उस पर चाकू से और उसके
साथी ने आरी में लगे लकड़ी के मुट्ठे से उसकी आंखों पर प्रहार किया था।
आरोपियों के पास से चाकू और आरी बरामद कर ली गई है।
बताया कि दोनों के
विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घटना के खुलासे में अहम
भूमिका निभाने वाले एएसपी पूर्वी बीसी दुबे समेत पुलिस टीम की सराहना की।
इस मौके पर महिला आयोग सदस्य माला द्विवेदी, एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता,
एएसपी बीसी दुबे, सीओ बलवंत चौधरी, एसओ सुरसा राकेश गुप्ता, इंस्पेक्टर
बिलग्राम सुजीत दुबे आदि मौजूद थे।