वेतन पुनरीक्षण मांग को लेकर पिछले कुछ समय से देश भर
में चल रहे बैंक कर्मियों के आंदोलन के क्रम में मंगलवार को शहर में बैंक
कर्मियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए साथियों से प्रस्तावित
हड़तालों को सफल बनाने की अपील की।
रेलवेगंज स्थित बैंक आफ इंडिया की
शाखा पर प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मियों ने 7 जनवरी को होने वाली हड़ताल के
समर्थन में 5 जनवरी को काली पट्टी बांध कर कार्य करने का ऐलान किया।
इस
मौके पर कर्मचारी नेता मनोज सिंह, आरके पांडेय, अजय मेहरोत्रा, आदर्श
बाजपेयी के अलावा क्षितिज पाठक, वेद प्रकाश पांडेय, पुनीत टंडन, मिनी
मेहरोत्रा, रूपाली द्विवेदी, वर्षा मेहरोत्रा, गोपाल सक्सेना, निंदा
अंसारी, आस्था सिंह, अनुज सिंह, आशीष श्रीवास्तव, आरसी बाजपेयी आदि मौजूद
थे।