फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तालाब में पुलिस जीप गिरने के बाद मददगार बने लोग सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते मंगलवार रात कासिमपुर थानाक्षेत्र में अनियंत्रित हुई पुलिस की जीप के तालाब में गिरने के दौरान राहत कार्यों में तत्पर दिखे स्थानीय लोगों को एसपी ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में पांच लोगों को अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

कासिमपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रणवीर सिंह व महिला आरक्षी शशि सिंह कासिमपुर थाने में दर्ज एक मामले में पीड़िता का बयान कराने के लिए मंगलवार को हरदोई न्यायालय गए थे। वापस जाते समय कासिमपुर थाने में तैनात सिपाही शुभम कुमार और मनोज कुमार भी इन लोगों के साथ जीप में सवार हो गए थे। कासिमपुर जाते समय गौसगंज में राहगीर को बचाने में पुलिस जीप अनियंत्रित होकर पानी भरे तालाब में पलट गई थी।
हादसे में घायल पुलिस कर्मियों की तत्काल मदद गौसगंज निवासी मुजीब अंसारी, मोहम्मद अबरार, चंदन प्रसाद, अमित कुमार और मुमताज ने की थी। अपनी जान की परवाह न करते हुए पुलिस कर्मियों की जान बचाने में भूमिका निभाई थी। हालांकि इस घटना में महिला आरक्षी शशि की बाद में मौत हो गई थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मदद करने वाले पांचों लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें