फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां डीएम का ऐसा चला डंडा कि सब खरीदने लगे हेलमेट

विज्ञापन
हरदोई शहर में स्टेशन रोड पर हेलमेट लगाकर जाते बाइक सवार। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हेलमेट लगाने को लेकर प्रशासन की सख्ती का असर जिले में दिखने लगा है। न सिर्फ शहर में बल्कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़कों के किनारे हेलमेट की दुकानें सजने लगीं हैं।
विज्ञापन

यहां दिनभर ग्राहकों की चहलकदमी नजर आती है। बीते 17 दिन के अंदर लगभग 10 हजार बाइक चालक हेलमेट खरीद चुके हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम पुलकित खरे व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने 17 जून से खुद सड़क पर निकल कर हेलमेट न लगाने वालों पर कार्रवाई की थी।
पंपों पर भी हेलमेट के बगैर पेट्रोल न देने के निर्देश दिए गए थे। जिससे अब पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।
कलक्ट्रेट के सामने पिछले तीन साल से हेलमेट की दुकान लगाने वाले सतीश कुमार बताते हैं कि पहले एक सप्ताह में दो या तीन हेलमेट बिकते थे, लेकिन अब रोजाना 15 से 20 हेलमेट बिक जाते हैं।
जिले में हेलमेट की दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है। केवल शहर में ही करीब तीन दर्जन से अधिक हेलमेट की दुकानें सजीं हैं। 17 जून को पुलिस लाइन में लगे हेलमेट मेले में करीब एक हजार हेलमेट बाइक चालकों ने खरीदे थे।
विज्ञापन

पेट्रोल पर रोक का असर
डीएम ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए थे कि वे बिना हेलमेट किसी भी बाइक चालक को पेट्रोल नहीं देंगे।
पेट्रोल पंप संचालकों ने ऐसा ही किया तो बाइक सवार हेलमेट लगाकर जाने लगे। हालांकि तमाम बाइक सवार पेट्रोल लेते समय हेलमेट किसी और का मांग लेते हैं। ब्यूरो
इन कीमतों के दुकानों पर बिक रहे हेलमेट
शहर के नुमाइश चौराहे पर हेलमेट विक्रेता संजीव कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर 300 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के हेलमेट बिक रहे हैं।
हालांकि ज्यादा महंगे हेलमेट लोग खरीदते नहीं हैं, लेकिन उन्होंने डिमांड के आधार पर सभी किस्मों के हेलमेट मंगवाए हैं।
दफ्तरों में प्रवेश पर रोक
बिना हेलमेट कलक्ट्रेट व सरकारी कार्यालयों में प्रवेश करने पर डीएम ने रोक लगा दी है। किसी भी कर्मचारी अथवा फरियादी को बगैर हेलमेट कार्यालयों में घुसने नहीं दिया जा रहा है।

हरदोई महात्मा गांधी मार्ग पर स्कूटी पर हेलमेट लगाकर जाती युवतियां। अमर उजाला- फोटो : HARDOI

हरदोई में कचहरी रोड पर ठेले पर हेलमेट खरीदते लोग। अमर उजाला- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें