फोटो- 19- विभाग प्रचारक को सहयोग राशि की चेक देते लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। विकास खंड के ग्राम चाऊंपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए जन-जन का सहयोग जरूरी है। इसके लिए घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्र करने का कार्य किया जाएगा।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि 500 वर्षों बाद ऐसा सौभाग्य मिला है। जन-जन के नायक भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग करना सबका दायित्व है।
कार्यक्रम में सदर सांसद जयप्रकाश भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर बाबा नीम करौरी आश्रम रानीखेड़ा के संचालक बच्चा बाबा, नगर कार्यवाह वैभव, अतुल सिंह, इंद्रपाल सिंह, पंकज यादव, अरुण चौहान, रामेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। (संवाद)