फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महंत के बयान के विरोध में जुटे मुस्लिम समाज के लोग, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती की ओर से दिए गए विवादित बयान के विरोध में रविवार को मुस्लिम समाज के लोग जामा मस्जिद पर एकत्र हुए। कार्रवाई की मांग करते राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।अंजुमन कमेटी जामा मस्जिद के सदर हाजी मलिक समीउल हसन की अगुआई में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। कमेटी सदर ने दिए ज्ञापन में कहा है कि महंत यति के विवादित बयान से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना अपमानित हुई है। पैगंबर-ए-इस्माल का अपमान किया है। कहा कि दंगा भड़काने के इरादे से बयानबाजी कर रहे हैं। अंजुमन कमेटी ने पाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय को राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की कि महंत यति व उनके शिष्य, अनुयायियों पर कार्रवाई की जाए। बैंक खाते सील किए जाएं। इस मौके आरिफ अली, इमरान, मोहम्मद उवैश, अयूब, समीउल्ला, अहमद अली, बलिउल्ला आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें