छात्र प्रखर गुप्ता ने खुद तैयार कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता को दिया यह कोरोना के प्रति जागरू?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग के कार्य में लगी स्वास्थ्य टीम का लोग हौसला बढ़ा रहे हैं। शनिवार को कोयलबाग कालोनी पहुंची टीम का लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तो बच्चे भी पीछे नहीं रहे। किसी ने पेंटिंग तो किसी ने कोरोना से जागरूक करने वाला छाता भेंट कर आभार जताया।
कोयलबाग कालोनी में रवि श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, यशवंत सिंह तोमर, ओम प्रकाश तिवारी, अजय श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार दीक्षित, रामनारायन, धीरू कश्यप व सोमेश दीक्षित आदि ने डॉ. अभिषेक अवस्थी के नेतृत्व में आई स्वास्थ्य टीम का स्वागत किया। सभी ने पुष्प वर्षा की। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, सोनू यादव, अंजू, प्रीती शुक्ला आदि मौजूद रहे।
कोरोना से बचाव का संदेश दे रहा प्रखर का छाता
कोयलबाग निवासी छात्र प्रखर गुप्ता ने मेडिकल टीम की सदस्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता को थर्माकोल का बना छाता भेंट किया। उसने छाते पर कोरोना के संबंध में सारी जानकारियां अंकित की हैं। जिसको देखकर सभी ने खूब सराहा।
3235 घरों में 15818 की स्क्रीनिंग
डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन और आरबीएसके प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि तीसरे सेक्टर में चल रही थर्मल स्क्रीनिंग के दूसरे दिन शनिवार को 3235 घरों में 15818 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें एक व्यक्ति बुखार पीड़ित मिला।