फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: छह दिन बाद पानी की टंकी से बहाल हुई जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। कस्बे में इंदिरा नगर स्थित पानी की टंकी की मोटर और स्टार्टर की मरम्मत शुक्रवार को करा दी गई। इसके बाद जलापूर्ति सुचारु हो गई। छह दिन बाद पानी मिलने से कई मोहल्लों के करीब 10 हजार लोग खुश नजर आए।
विज्ञापन

कस्बे की आबादी लगभग 35 हजार है। लोगों को शुद्ध जलापूर्ति के लिए एक टंकी मोहल्ला खिड़किया में लगी है, जबकि दूसरी इंदिरा पार्क में है। इंदिरा पार्क के पास लगी टंकी से मोहल्ला नवाबगंज पूर्वी व पश्चिमी, मोहल्ला नौशहरा व सरायमुल्लागंज समेत आसपास के क्षेत्र के 10 हजार से अधिक लोगों को पानी मिलता है।
रविवार को टंकी की मोटर व स्टार्टर फुंक गया था। इसके बाद लोग पानी न मिलने से परेशान थे। उन्हें घंटों हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ रही थी। अमर उजाला ने गुरुवार को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका प्रशासन ने कानपुर से जरूरी पार्ट मंगाए। खराब मोटर व स्टार्टर की मरम्मत कराकर शुक्रवार को जलापूर्ति बहाल कर दी। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल गुप्त ने बताया कि पार्ट बाहर से मंगाए गए हैं, जिसके कारण आपूर्ति बहाल करने में कुछ समय लगा। अब पानी की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें