फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजनीति में चरित्रवान लोग आएं’

Tue, 08 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में ईमानदार, अच्छे और चरित्रवान लोग आएं और जनता उन्हें संसद, विधानसभा व राज्यसभा पहुंचाने का काम करें, तभी राष्ट्र एवं समाज से भ्रष्टाचार नष्ट हो सकेगा। उक्त बात मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल बारात घर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज किसानों की बात कोई नहीं कर रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के व्यक्तित्व को इंगित करते हुए कहा कि उनका जैसा व्यक्तित्व ही अच्छा राजनेता कहलाने योग्य होता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को नीचे से लेकर ऊपर तक समूल नष्ट करना, हम लोगों को अच्छे लोगों को राजनेता चुनना व बनाना होगा, तभी किसान युवा, व्यापारी तथा राष्ट्र का कल्याण हो सकेगा।

प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि चरण सिंह ने कहा था कि भारत की समृद्धि का रास्ता गांव से होकर जाता है। आज गांव से लोग पलायन कर रहे हैं। किसान भुखमरी की ओर हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। यह राष्ट्र के लिए चिंतनीय बात है। राष्ट्रीय महासचिव डा. मसूद अहमद ने कहा कि आज राष्ट्र में जाति, धर्म की राजनीति करने वाले लोग राष्ट्र को खंडित कर सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश में जुटे हैं, जिसे रालोद कभी पूरा नहीं होने देगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय नेता अनिल दुबे ने कहा कि रालोद एक मात्र ऐसा दल है, जो संपूर्ण हिंदुस्तान में किसानों किसानों और राष्ट्र हित की बात करता है और उनके लिए जूझता भी है। रालोद युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र और समाज को नई ऊर्जा को संचालित कर देश पर मर मिटने का काम कर समाज का उद्धार कर सकता है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आेंकार सिंह ने कहा कि आज राजनीति में ऐसे लोग पहुंच गए हैं, जो जनता को ठगने का काम कर रहे हैं, उनसे होशियार रहने की जरूरत है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, जिला महासचिव शिवसेवक गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष पंकज पांडे, सोनेश्वर सिंह, प्रदीप मिश्रा ने सामूहिक रूप से मुख्य अतिथि को 51 किलो का माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर सीतापुर जिलाध्यक्ष आरपी सिंह, हरीओम यादव, चंद्रवती यादव, अविनाश सिंह, मंजू सिंह, ओमकुमार, दिनेश चंद्र त्यागी, धीरज वर्मा, पंकज पांडे, सतेंद्र सिंह तोमर, राघवेंद्र सिंह, राघवेंद्र बाजपेई, अक्षय दीक्षित, महावीर सिंह, उदय प्रताप सिंह, पंकज सिंह, बबलू सिंह, मिलन मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें