हरदोई। सोमवार सुबह शीत लहर का असर बढ़ गया। पूरे दिन कोहरे व ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। इस कारण बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही।
सर्दी से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। कोहरे के कारण ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा। ट्रेनें कई घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। कोहरे के कारण वाहनों की गति भी धीमी रही।
सर्दी को प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार शाम से ही कोहरा और सर्द हवाएं चल रही थी। सोमवार सुबह का आगाज घने कोहरे के साथ हुआ। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही। सोमवार को 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही।
इससे पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। दोपहर में हल्की धूप निकलने पर लोगों की आवाजाही शुरू हुई, मगर धूप में तेजी न होने से लोगों को सर्दी से निजात नहीं मिली। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया।
50 मीटर से कम रही दृश्यता
कोहरे के कारण सोमवार की सुबह वाहनों की गति काफी धीमी रही। विजिविलटी 50 मीटर से कम रही। इससे निजी वाहनों के साथ ही रोडवेज बसों की गति कम रही। इस कारण बसें गंतव्य तक अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची।
काफी विलंब से चल रही ट्रेनें
कोहरे के कारण ट्रेनों का आवागमन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। सोमवार को किसान एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से आई। वहीं गोहाटी एक्सप्रेस छह घंटा विलंब से पहुंची। राजरानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, फिरोजपुर-धनबाद तीन घंटे, अमृतसर हावड़ा मेल तीन घटे और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची।
फोटो-02-- फोटो : HARDOI