फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आवारा मवेशियों को पुल पर खड़ा करके लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-33-घेरकर पुल पर इकट्ठा किए गए आवारा गोवंश - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। फसल की बर्बादी से गुस्साएं किसानों ने सोमवार को बेडीजोर पुल पर आवारा मवेशियों को खड़ा करके प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बंद रहा है। एसडीएम ने मौके पहुंच कर लोगों को समझा कर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

विकास खंड हरपालपुर क्षेत्र के सर्दी के बीच आवारा मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे गुस्साएं दहेलिया, बेडीजोर, बेहथर, परचौली गांव के किसानों ने सोमवार सुबह बेडीजोर पुल पर आवारा मवेशियों को घेर कर जमा किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मवेशियों के पुल पर एकत्र होने और किसानों के प्रदर्शन से जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी हरपालपुर डॉ. संतोष वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। पुल पर जमा मवेशियों को हटवा कर परचौली गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन

दो घंटे बंद रहा आवागमन
किसानों के प्रदर्शन के चलते पुल पर करीब दो घंटे तक यातायात बंद रहा। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य कराया।

फोटो-34-पुल पर जुटे ग्रामीण किसान- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें