घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। इस मामले में एक सभासद ने अपहरण की तहरीर दी है।
हरदोई जिले के कछौना में वार्ड नंबर-11(कछौना बाजार पश्चिमी) की सभासद सूफिया बानो के घर पर दो लग्जरी वाहन सवार छह लोग रात करीब 10 बजे पहुंचे। यहां सूफिया के पति को जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच कार सवार नगर पंचायत कार्यलय में घुस गए। देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में नगर वासी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
इरफान के अनुसार, कार सवार नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी द्वारा बुलाए गए गुंडे उनका अपहरण करने आये थे। चेयरमैन प्रतिनिधि गोल्डी के घर भी गए थे पर वो घर पर नही थे। प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्राधिकारी मौके पर हैं। कार सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पूंछतांछ जारी है।