फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चपरासी ने प्रबंधक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली के ककर घटा गांव में यहां के सरकारी सहायता प्राप्त लड़ैती देवी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चपरासी ने प्रबंधक को गाली गलौज करते हुए हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को प्रबंधक रामप्रकाश ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें परिसर व कमरों में गंदगी पड़ी मिली। इस पर उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जवाब तलब किया। आरोप है कि पहले तो उनसे चपरासी तर्क -वितर्क करने लगा। इसके बाद उसने गाली देते हुए प्रबंधक पर हमला कर दिया। इससे वह कुर्सी से नीचे गिर गए। विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने प्रबंधक को बचाया। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि स्कूल चपरासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें