फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से पेंशन का भुगतान किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। नगर पालिका परिषद के रिटायर्ड कर्मचारियों ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें रक्षाबंधन व बकरीद पर्व से पूर्व पेंशन भुगतान की मांग की है। वहीं स्वायत्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी ने सफाई कर्मियों को बकाया भत्ता दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम व प्रभारी ईओ कपिल देव को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी सईद अहमद, कर्रार हैदर, हरिशंकर शुक्ला, जय प्रकाश, रघुवीर प्रसाद, अर्जुन व असलम खां आदि ने डीएम पुलकित खरे को भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सभी अल्प पेंशन भोगी हैं। अगस्त के पहले ही सप्ताह में रक्षाबंधन व बकरीद है, इसके लिए उन्हेें जुलाई की पेंशन त्यौहार से पहले ही दिलाई जाए। वहीं स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष असलम खां ने कहा है कि बिलग्राम पालिका के सफाई कर्मियों को वर्ष 2018-2019 का बोनस, सातवें वित्त आयोग की दूसरी किस्त, महंगाई भत्ते की शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसका जल्द भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें