फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं पर एसपी का पारा चढ़ा

Thu, 13 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को अपराध समीक्षा बैठक में लंबित विवेचनाओं पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने नाराजगी जताई। कहा कि जिले में बढ़ते अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में वाछिंत व वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। थानाध्यक्ष क्षेत्र में भ्रमण कर अपराधियों पर नजर रखे। पुलिस कर्मी रात में पेट्रोलिंग करें। लंबित विवेचनाओं को वरीयता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए।  थाने आने वाले पीड़ितों की समस्या सुनकर उनका वहीं पर निस्तारण किया जाए।

बैठक के बाद एंटी राइट गन का भी प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस कर्मियों को टीयर गैस, रबर बुलेट, पंप एयर गन आदि उपकरण चलावाए गएा।  इस मौके पर एएसपी पश्चिमी प्रदीप कुमार गुप्ता, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी रामलाल राय, एलआईयू प्रभारी हारून रशीद सहित कई पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें