फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बच्चे के ऊपर तेज हवा में टूटकर गिरी पीपल की डाल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के बंगालपुर गांव में शनिवार को तेज हवा चलने के दौरान पीपल की डाल टूटकर गिर गई। पास में ही हैंडपंप के पास खेल रहा मासूम पेड़ की डाल की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बंगालपुर गांव निवासी आनंद कुमार की मां सुनैना शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे गांव के पश्चिम की ओर स्थित मंदिर में पूजा करने गई थीं। साथ में उनका पोता आनंद का बेटा सक्षम (4) भी मंदिर गया था। सुनैना मंदिर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरकर अंदर चली गईं, जबकि सक्षम नल पर खेलने लगा।
इसी दौरान चली तेज हवा के कारण नल के पास लगे पीपल के पेड़ की डाल टूटकर सक्षम पर गिर गई। इसके नीचे दबकर मौके पर ही सक्षम की मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें