फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मूंगफली भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट - कन्नौज और इटावा के लिए उपयोगी खबर।
विज्ञापन

फोटो- 08 नितिन की फाइल फोटो। संवाद
फोटो - 09 अशोक की फाइल फोटो। संवाद
- चालक समेत चार घायल, माधौगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज/हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के मटियामऊ मार्ग पर मूंगफली से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर शनिवार आधी रात के बाद पलट गई। घटना में पिकअप सवार दो किसानों की मूंगफली के बोरों के नीचे दबकर मौत हो गई। चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पट्टी हसेरन गांव निवासी अशोक (52) खेती करते थे। गांव के ही विवेक (14) पुत्र अरविंद, गौरव (17) पुत्र रामेंद्र, विजयपाल (54) के साथ पिकअप से मूंगफली लादकर बेचने के लिए माधौगंज मंडी आ रहे थे। पिकअप पट्टी हसेरन निवासी विजेंद्र कुमार (20) चला रहा था। इसी पिकअप में इटावा जनपद के बकेश्वर थाना क्षेत्र के पट्टी बकेश्वर गांव निवासी नितिन कुमार (27) भी सवार थे। वह भी मूंगफली बेचने के लिए माधौगंज आ रहे थे। शनिवार रात लगभग दो बजे मटियामऊ मार्ग पर सेलापुर गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में अशोक और नितिन की मूंगफली के बोरों के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल विजेंद्र, विवेक, गौरव और विजय पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज भेजा, जहां से चारों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी से मृतकों के परिजन सकते में आ गए। अशोक विवाहित था उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

इनसेट
अच्छा भाव और नकद भुगतान के कारण आते हैं किसान
यूं तो मूंगफली की खरीद कन्नौज और छिबरामऊ मंडी में भी होती है। लेकिन, आसपास के कई जनपदों के किसान हरदोई जनपद की माधौगंज मंडी में मूंगफली बेचने आते हैं। विजेंद्र कुमार और विजय पाल के मुताबिक माधौगंज की मंडी में भाव अच्छा मिलता है और यहां आढ़ती नकद भुगतान कर देते हैं। इसके चलते कन्नौज और इटावा के किसान यहां मूंगफली बेचने आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें