फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना काम के निकाला भुगतान, प्रशासक के अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिना काम पूरा कराए ही अग्रिम भुगतान निकालने की पुष्टि पर डीएम राहुल पांडेय ने टड़ियावां की ग्राम पंचायत सरदापुर के प्रशासक के अधिकार सीज कर दिए हैं। वहीं रुपयों का निर्धारण कर बकाया राजस्व की भांति वसूली कराए जाने के आदेश दिए। सरदापुर के नियमित कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने यह कार्रवाई सरदापुर के मजरा बरगदिया निवासी दिलशाद की शिकायत पर कराई गई जांच में मिली गड़बड़ी और नोटिस का जवाब न देने पर की है। ग्राम पंचायत में कराए गए काम की जांच जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त और पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता ने की थी। इसमें अनूप कुमार के खेत से प्रेम कुमार के खेत तक काम कराया जाना था। निवर्तमान प्रधान गुड्डू और पंचायत सचिव ने बिना काम कराए ही 11,850 रुपये का अग्रिम भुगतान निकाल लिया।
बताया कि गड़बड़ी पर निवर्तमान प्रधान को 21 जून को नोटिस दिया गया था। इसका जवाब भी नहीं आया। डीएम ने मामले में कार्रवाई करते हुए निवर्तमान प्रधान को प्रशासक पद से हटा दिया है और कहा कि ग्राम पंचायत में कराए जा रहे कामों का स्थलीय और तकनीकी परीक्षण कराने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें