फोटो 23: सताक्षी मिश्रा। स्रोत : स्वयं
- अंग्रेजी में अच्छे नंबर के लिए लिखकर स्पेलिंग भी याद करें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए विद्यार्थियों को व्याकरण, ट्रांसलेशन और स्पेलिंग पर अधिक ध्यान देना चाहिए। स्पेलिंग को याद करने के लिए लिखकर अभ्यास करना सबसे अच्छा उपाय है। सवालों के जवाब और पाठ्यक्रम को मौखिक याद रखने के लिए लिखना भी जरूरी है। परीक्षा में आने प्रत्येक सवाल का जवाब भी तय शब्द सीमा में अवश्य दिया जाए।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी माह में प्रस्तावित हैं। अंग्रेजी विषय में अच्छे अंकों के लिए विद्यार्थियों को रटने के स्थान पर लिखने की आदत डालनी चाहिए। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।
विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम और सवालों के उत्तर मौखिक रूप से सही-सही याद हो सकते हैं, लेकिन लिखते समय स्पेलिंग में होने वाली गलती से बचने के लिए लिखकर किया गया याद अधिक उपयोगी साबित होता है। जिससे परीक्षा का परिणाम भी बेहतर रहता है। विद्यार्थियों की तरफ से की गई पूरी मेहनत के बाद भी अच्छे अंक नहीं आ पाते हैं। जिससे विद्यार्थियों में परीक्षा से पहले से अधिक परिणाम आने के बाद तनाव महसूस होता है। जिससे बचने के लिए अंग्रेजी विषय में लिखकर याद करें। जिससे सवालों के उत्तर लिखते समय स्पेलिंग सही होने से अंक सही मिलते हैं।
संशय और भय को जरूर साझा करें
राजकीय इंटर कॉलेज की अंग्रेजी विषय की अध्यापिका सताक्षी मिश्र के मुताबिक, परीक्षार्थी को अंग्रेजी विषय में कुल 70 सवालों के जवाब देने होते हैं। जिसमें 20 सवाल बहुविकल्प वाले होते हैं। विद्यार्थियों को विषय के संबंध में किसी भी प्रकार संशय और भय हो तो, वह अपने शिक्षक और अभिभावक से अवश्य साझा करें, ताकि उसका समाधान परीक्षा से पहले ही किया जा सके। परीक्षा का दबाव और तनाव नहीं लेना चाहिए। अंग्रेजी विषय में सभी चार खंडों के सवालों के जवाबों का अभ्यास करना चाहिए।