फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज रहे सर्वाधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के अजनर और खमा स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दोनों स्थानों पर 98 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उपचार दिया गया। मेलों में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज सर्वाधिक रहे। डॉक्टरों ने मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

अजनर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में 48 मरीज पहुंचे। यहां डॉ. रामकुमार, डॉ. सुनीता सिंह, भगवती, नीतू, शैलेंद्र व अरुण ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। वहीं खमा गांव में आयोजित मेले में 50 मरीजों का परीक्षण किया गया। यहां डॉ. पीएन शर्मा, डॉ. जेपी पस्तोर, डॉ. शैलेंद्र सिंह, किरन और उमा मौजूद रहीं। चिकित्सकों ने मरीजों को समय पर उपचार कराने व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। बताया कि इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में सुबह-शाम बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनाएं व उनका बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें