फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पोर्टेबल मशीन से एक्सरे कराने में मरीजों के छूट रहे पसीने

विज्ञापन
फोटो- 28- एक्सरे कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल काॅलेज में मरीजों को एक्सरे कराना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। पोर्टेबल मशीन से हो रहे एक्सरे में मरीजों को घंटों अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है और तो और मरीजों को फिल्म भी नहीं मिल रही है। लोगों को मोबाइल से एक्सरे की फोटो लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एक्सरे विभाग में लगी डिजिटल मशीन पिछले चार माह से खराब है। इसके चलते पोर्टेबल मशीन से मरीजों के एक्सरे किए जा रहे हैं। इस मशीन से एक बार में अधिकतम 65 से 70 मरीजों के 135 से 140 एक्सरे हो पा रहे हैं। वहीं, इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण प्रतिदिन 130 से 150 के बीच मरीज आ रहे हैं। मंगलवार को भी 145 मरीजों के एक्सरे किए गए। अधिक एक्सरे होने से पोर्टेबल मशीन पर लोड बढ़ता है और उसे बंद भी करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों काे लंबा इंतजार करना पड़ता है।



एक मशीन चलने से बढ़ी भीड़
अभी तक मरीजों के एक्सरे के लिए दो पोर्टेबल मशीन का प्रयोग होता था। एक मशीन से सिर्फ सीने का एक्सरे होता है लेकिन मंगलवार को सिर्फ एक मशीन चल रही थी। इस कारण मरीजों की भीड़ बढ़ गई और लोगों को परेशान होना पड़ा। शहर के बड़ा चौराहे के अभिनव वाजपेयी को खांसी आने के कारण चिकित्सक ने एक्सरे कराने के लिए भेजा लेकिन करीब चार घंटे इंतजार करने के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के बाद उनका नंबर नहीं आया। बताया गया कि स्टाफ की कमी के कारण एक मशीन से काम नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन




डिजिटल एक्सरे मशीन को बनवाने के लिए बजट नहीं है। बजट के लिए डिमांड की गई है। उम्मीद है कि अब नए वित्तीय वर्ष में ही बजट मिल सकेगा। दोनों मशीनें क्यों नहीं चल रही हैं। इसकी जानकारी कर कर्मचारियों को दोनों मशीनों को चलाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें