हरदोई। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महीने में करीब 15 लाख रुपए से अधिक खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन व्यवस्था नही हो पा रही है। वैसे तो सुरक्षा गार्डो की तैनाती है। फिर भी वारदातें होना आम बात बनी हुई है। कभी तो मरीजों के साथ मारपीट हो जाती है। तो कभी तीमारदारों के साथ ठगी हो जाती है तो कभी मरीजो की जेब कट रही है। कभी बाइक चोरी हो रही हैं। इस तरह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। लेकिन फिर भी जिम्मेदार पूरी तरह से मौन धारण किए हुए हैं।
टड़ियावां थाना के बड़ाताल निवासी बबलू दो हफ्ते पहले दवा लेने मेडिकल कॉलेज आया था। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में जनऔषिध केंद्र पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी बीच उनकी जेब से 700 रुपये किसी ने निकाल लिए। जब वह दवा काउंटर पर पहुंचे। तो रुपए निकालने के लिए जेब में हाथ डाला जेब कटी मिली।
इस संदर्भ में सीएमएस डॉ. जेके वर्मा का कहना है कि वास्तव में पिछले कुछ दिनों से कई वारदातें मरीजों के साथ हुई हैं। जबकि सुरक्षा गार्ड भी लगे हुए हैं। इस पर पुलिस विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा।