हरदोई। राजकीय इंटर कालेज में रविवार को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज व राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 295 उपस्थित रहे। वहीं 33 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा छोड़ी है।
राजकीय इंटर कालेज में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2020 के लिए 335 मेधावियों ने आवेदन किए थे जिसमें 295 परीक्षा के दिन उपस्थित रहे जबकि 40 मेधावियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा 2020 में 279 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। 246 ने परीक्षा दी जबकि 33 ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में वह छात्र छात्राएं सम्मिलित हो सकते हैं जिन्होंने पिछले सत्र में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से पास की हो। माता-पिता की वार्षिक आय डेढ़ लाख से अधिक न हो। इसके अलावा जिन्होंने कक्षा आठ, नौ व 11 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत एवं 10 की परीक्षा 60 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की हों उन्हें ही परीक्षा में प्रतिभाग करने का मौका मिला है।