फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैथोलॉजी जल्द बनेगी सेंट्रल लैब, कवायद शुरू

Fri, 20 Dec 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की पैथोलाॅजी अब जल्द ही से सेंट्रल लैब के रूप में जानी जाएगी। पैथोलाॅजी को सेंट्रल लैब बनाने के लिए नई मशीनों को लगाने के साथ ही कुछ निर्माण कार्य भी कराने है। सेंट्रल लैब के बजट को लेकर ही शुक्रवार को जिला कोषाधिकारी ने प्रधानाचार्य के साथ पैथोलॉजी में होने वाले कार्याें की रूपरेखा तय की। मेडिकल कॉलेज की पैथोलाॅजी में जांचों का दायरा बढ़ाकर कई नई जांचे भी शुरू की जानी है। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई और जिला कोषाधिकारी डॉ. अनुराग द्विवेदी ने करीब डेढ़ घंटे तक पैथोलॉजी में होने वाले कार्याें के संबंध में चर्चा की। प्रधानाचार्य ने बताया कि सेंट्रल लैब बनाने के लिए कई प्रकार के कार्य कराए जाने हैं। जांचों का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। काउंटर भी बढ़ाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें