फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी समेत दो घरों में घुसे चोर, लाखों के नगदी-जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कस्बा के मोहल्ला महंमद में कोहरे का फायदा उठाकर सोमवार रात चोरों ने पशु व्यापारी समेत दो घरों में को निशाना बनाया। चोर नगदी समेत लाखों के जेवरात समेट ले गए। पीड़ितों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला महमंद निवासी हफीज कुरैशी पुत्र शरीफ पशु व्यापारी है। सोमवार की रात वह परिवार के साथ एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान चोर मेन गेट की दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर सेफ में रखी 90 हजार की नगदी के अलावा एक हार, पांच सोने की चेन, 6 अंगूठी व अन्य जेवरात चोरी कर लिए। जब आंख खुली तो चोर जा चुके थे। इधर घटना को अंजाम देने के बाद चोर पड़ोसी शकील के घर घुस गए। चोरों ने अलमारी से 25 हजार रुपये व एक जोड़ी सोने कुंडल, सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी व चांदी के अन्य जेवरात समेट ले गए । एक रात दो घरों में चोरी से कस्बे में सनसनी फैल गई है। सुबह पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाएं हैं। वहीं एसपी अमित कुमार ने क्राइम ब्रांच की टीम को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ितों के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब छह लाख उनके द्वारा बताई जा रही है।
घर में रखा दूध पिया, फिर की चोरी
हरदोई। सर्दी व कोहरे का खूब चोरों ने फायदा उठाया। हफीज के मुताबिक चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले उसके घर में रखा आधा लीटर दूध पिया। इसके बाद घटना बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया । पीड़ित ने बताया कि आहट मिलने पर उसने दीवार फांदते लगभग 8-10 नकाबपोश चोर देखे। चोरों की संख्या अधिक होने से वह डर की वजह से सहम गया।
विज्ञापन

रात में दो बार की गश्त, हो गई चूक
हरदोई। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया सर्दी के दिनों में रात में काफी चौकसी बरती जा रही है। कस्बा में रात भर पुलिस गश्त पर रहती है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन मोहल्ला महंमद में दो बार कोतवाली की गाड़ी राउंड कर गई थी। इसके बाद भी चूक से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बताया कि जल्द ही चोरों गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें