हरदोई। कोहरे और धुंध के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। बुधवार को अप और डाउन रूट की तमाम ट्रेनों में घंटों की देरी दर्ज की गई। पंजाब मेल तो करीब 20 घंटे के बाद स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। दो दिन पुरानी ट्रेन के आने से रिजर्वेशन के यात्रियों ने अपने टिकटों को कैंसिल करवा लिया।
बताते चलें कि बुधवार को अप रूट की ट्रेन संख्या 3005 पंजाब मेल 20 घंटे 25 मिनट की देरी से आई। त्रिवेणी एक्सप्रेस दो घंटा 30 मिनट की देरी से, पैसेंजर दो घंटे की देरी से और गुवाहाटी एक्सप्रेस पांच घंटा 15 मिनट की देरी से आई। डाउन रूट की ट्रेनों में कानपुर जम्मूतवी डेढ़ घंटे की देरी से आई जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।