फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा भरखनी का रामताल आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। भरखनी ब्लाक सभागार में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और डीएम पुलकित खरे ने नि:शक्तों को ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर वितरित कीं। इस मौके पर डीएम ने ग्राम माननगला के रामताल आश्रम का सुंदरीकरण कराकर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। बेघरों को आवास और शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि पाली नगर पंचायत की सीमा का विस्तार जल्द हो जाएगा और सवायजपुर को भी नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से जनपद को आठ चिकित्सक मिले हैं, जिनमें से चार की तैनाती सवायजपुर तहसील क्षेत्र में हुई है। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि शासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिले, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। भरखनी क्षेत्र में विकास योजनाओं को खास प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भरखनी विकास खंड के पंचायतघरों को आदर्श सचिवालय के रूप में विकसित किया जाएगा। अगले तीन माह में कई बड़ी परियोजनाएं सवायजपुर में स्थापित होंगी। डीएम ने रामताल आश्रम में पूजा अर्चना की और इसके सुंदरीकरण का एलान किया। इस मौके पर सवायजपुर और शाहाबाद के एसडीएम, भरखनी के बीडीओ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 36 नि:शक्तों को ट्राईसाइकिल, 20 को व्हीलचेयर दी गईं। 14847 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह खितौली, प्रीतेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विधायक ने की डीएम की तारीफ
कार्यक्रम के दौरान विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि जिलाधिकारी ने कई बड़े कार्य किए हैं। उपेक्षित पड़े धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का कायाकल्प कर डीएम ने हरदोई को इसका गौरव लौटाया है। विधायक ने कहा कि बेलाताली, धोबिया आश्रम, सांडी पक्षी विहार और प्रहलाद कुंड इसकी मिसाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें