फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रील मैनिया में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, पाया स्थान

विज्ञापन
फोटो 21: प्रशांत यादव। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
हरदोई। रील मैनिया में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाया। सीनियर और जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता के नौवें सीजन में प्रतिभागियों ने रचनात्मक अभिव्यक्ति और वीडियो प्रस्तुति का प्रभावी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति की ओर से डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा और प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के उद्देशय से रील मैनिया प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग की थीम लिटिल सुपर हीरो और सीनियर वर्ग की थीम इफ आई कुड ट्रैवल थ्रू टाइम थी।
बताया कि जूनियर वर्ग में अनाया यादव प्रथम, सौरवी अग्रवाल द्वितीय और गौरवी अग्रवाल (सभी हरदोई) तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में प्रशांत यादव (हरदोई) प्रथम, सरिता मिश्रा (हरदोई) द्वितीय और रूपा सिन्हा (मुजफ्फरपुर) और शिवानी टंडन (लुधियाना) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक अवंतिका सक्सेना रावल और अभिनेता व कोरियोग्राफर गौरव शुक्ला ने किया। संयोजन दीपिका मित्तल और स्मृति पांडेय ने किया। इस मौके पर अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, इला द्विवेदी, कालिंद्री वैश्य, पारुल तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, डॉ. आशी गुप्ता, शिवांगी सिंह, नीलम राज, खुशबू टंडन, गौरी गौर, सौम्या गुप्ता, शिवानी मिश्रा, शरद कश्यप और गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो 21: प्रशांत यादव। स्रोत : आयोजक

फोटो 21: प्रशांत यादव। स्रोत : आयोजक

फोटो 21: प्रशांत यादव। स्रोत : आयोजक

फोटो 21: प्रशांत यादव। स्रोत : आयोजक

फोटो 21: प्रशांत यादव। स्रोत : आयोजक

फोटो 21: प्रशांत यादव। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें