फाेटो-22- महाराण प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर माध्यमिक विद्यालय में&
- सेवा संकल्प अभियान में जिला स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता हुई
- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सेवा संकल्प अभियान में बेसिक व माध्यमिक विद्यालय की जिला स्तरीय पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तहसील स्तर पर स्थान पाने वाले प्रतिभागियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। सेवा संकल्प के तहत विद्यालयों से पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिताएं शुरू हुई थी। जो ब्लॉक व तहसील स्तर पर आयोजित की गई।
तहसील स्तर के विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका दिया गया। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रही। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जिला विद्यालय विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।