फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभागियों ने प्रतिभा

Mon, 22 Dec 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म इंटर कालेज के चार दिवसीय वार्षिकोत्सव पर चल रही प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का हुनार दिखाया और अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


स्कूल परिसर में रविवार को खो खो प्रतियोगिता हुई, जिसमें जूनियर वर्ग में कक्षा आठ बी की टीम ने कक्षा आठ की टीम को शिकास्त दी। सीनियर में कक्षा दस बी की टीम ने कक्षा 11 बी की टीम को हराया। निबंध प्रतियोगिता में जूनियर में प्रशांत श्रीवास्तव प्रथम, रितिक रोशन द्वितीय और अजय शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे।

सीनियर में हिमांशु मिश्रा प्रथम, शशांक भारद्वाज द्वितीय और शुभम् सिंह तृतीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस जूनियर वर्ग में स्वास्ति दीक्षित प्रथम, दीपेंद्र सिंह द्वितीय और श्याम तृतीय स्थान पर रहे। मनीष दीक्षित को सांत्वना पुरस्कार मिला। क्रिकेट जूनियर वर्ग में कक्षा नौ बी की टीम ने कक्षा नौ डी को हराया।
विज्ञापन


वहीं सीनियर में कक्षा 12 बी की टीम ने कक्षा 11 बी की टीम को शिकस्त दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सियाराम, हंसराज कुशवाहा, सर्वेश कुमार, वीर भानु सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें