फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अभिभावक जान सकेंगे, कहां तक पहुंची स्कूल बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्कूल बस देरी से आने पर अब अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। वह अपने मोबाइल पर ही बस की लोकेशन जान सकेंगे। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से शासन ने स्कूल बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने के निर्देश दिए हैं। बसों में जीपीएस लगाना जल्द शुरू कर दिया जाएगा। अगले सत्र से सभी स्कूल बसों में इसे लगाना अनिवार्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूली बसों के भीतर की गतिविधि पर नजर रखने के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अनिवार्यता है, लेकिन बस कहां पहुंची, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे बच्चों की सुरक्षा की भी खतरा होता है। ऐसे में शासन ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सभी बसों में जीपीएस लगवाए जाएं। ताकि उनकी लोकेशन मिलती रहे। जीपीएस की मदद से अभिभावक भी मोबाइल के जरिए बस में मौजूद बच्चे पर नजर रख सकेंगे। यदि बस चालक बच्चे को किसी भी गलत दिशा में लेकर जा रहा है, तो इसकी जानकारी तत्काल हो जाएगी। बस अगर कहीं जाम में फंसी है तो इसकी भी जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर सभी स्कूली बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने की तैयारी है। जल्द ही बस में जीपीएस लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
- संजीव कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें