फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में पहुंचेंगे पास आउट होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गणतंत्र दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में उसी स्कूल से पास आउट होनहारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा चार हजार विद्यालयों में पठन कार्यक्रम भी होगा। शासन स्तर से निर्देश आने के बाद बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस पर रीडिंग मेला के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। करीब चार हजार परिषदीय विद्यालयों में 26 जनवरी को प्रार्थना सभा में शिक्षकों व छात्राओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन व नागरिकों के मूल अधिकारों व कर्तव्यों के संबंध में शपथ ली जाएगी।
संविधान से संबंधित प्रश्रोत्तरी, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी का भी आयोजन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ पठन कार्यक्रम भी होगा। जिसमें समाचार पत्रों का वाचन छात्रों द्वारा कराया जाएगा। विद्यालय के ऐसे पूर्व छात्र जिन्होंने समाज में सम्मानपूर्ण स्थान प्राप्त किया है उनको आमंत्रित किया जाएगा। उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। छात्रों द्वारा आदर्श व्यक्तित्व पर लेख भी लिखाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें