फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने के आरोप में किसानों पर लगे मुकदमें वापस हों

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें
विज्ञापन

पराली जलाने के आरोप में किसानों पर लगे मुकदमे वापस लेने की मांग की।
यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को छुट्टा जानवर नष्ट कर रहे हैं। मवेशियों को गोशालाओं में भेजा जाए। किसानों को बीज, डीएपी और यूरिया खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएं। धान की तौल समय से नहीं हो रही है। तौल के साथ भुगतान समय पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी हैं। किसानों को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंप मांग की कि किसानों पर लिखे मुकदमे वापस लिए जाएं। अन्य समस्याओं का जल्द निस्तारण कराएं। इस मौके पर सुधीर गुप्ता मिन्ना, धर्मेंद्र यादव दीपू, कपिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें