हरदोई। नयागांव मुबारक स्थित 100 शैया अस्पताल के पास बने वन स्टॉप सेंटर में बृहस्पतिवार को कोबरा सांप घुसने से अफरा तफरी मच गई। सांप दिखने के बाद कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया गया कि बृहस्पतिवार को अचानक एक कोबरा वन स्टॉप सेंटर के परिसर में पहुंच गया। सांप को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट गए। कोबरा के फन फैलाने की आशंका से कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। जानकारी मिलने पर गोदहाई मजरा नयागांव मुबारक निवासी नेत्र पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहस दिखाते हुए सावधानी से कोबरा को पकड़ लिया और उसे केंद्र से बाहर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सांप के बाहर निकलने के बाद वन स्टॉप सेंटर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।