फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंचायतों ने कमाए 95.48 लाख, शासन देगा 4.77 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना में जिले की 207 ग्राम पंचायतें मानक पर खरी उतरी हैं। इन पंचायतों ने हॉट-बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आरआरसी, जनसेवा केंद्र, जैवकि खाद बिक्री, तालाब पट्टा और नीलामी समेत विभिन्न संसाधनों से 95,48,430 रुपये की आय अर्जित की है। शासन की तरफ से पंचायतों को 4,77,42,150 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

योजना में साल 2011 की जनगणना के आधार पर 1500 तक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को लिया गया है। इसमें जिले की 207 ग्राम पंचायत मानकों पर खरी उतरी हैं। पंचायतीराज विभाग ने इन पंचायतों को प्रोत्साहन राशि दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही रुपये मिलने की उम्मीद है। इससे ग्राम पंचायतें और भी विकास काम करा सकेंगी।
-
इन ग्राम पंचायतों की उपलब्धि रही बेहतर
स्वयं संसाधनों से आमदनी में विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत अल्लीपुर ने 20407, माधौगंज की फिरोजपुर ने 13846, हरपुरा ने 37105, परनखा ने 28759, समुदानेवादा ने 76,364, सरफुद्दीनपुर ने 163452, सदरियापुर ने 62103, उसरहा ने 44113, नेवादा गब्भी ने 13264, बिलग्राम की मदारा ने 24350, परौची ने 17508, चांदपुर ने 46220, पिहानी की कुरसंडा ने 44964, पीरपुर ने 67586, पतरास ने 11075, ररी ने 104554, शाहपुर शुक्ल ने 28238, डेलपंडरवा ने 118836, भरावन की दूलानगर ने 26915, सांडी की बरौली ने 127467, उल्लामऊ ने 91541, सुरसा की धिन्नीतुसौरा ने 1078055, टोडरपुर की बक्शीपुर ने 15543, पिस्तिया ने 150452, सहारूआ ने 144775, नगला भगवान ने 13753 रुपये की आमदनी की है। अन्य ग्राम पंचायतों ने 10 हजार से कम की आमदनी जुटाई है।
विज्ञापन

-
स्वयं के संसाधनों से आय आधारित पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना में 207 ग्राम पंचायतें पात्रता और मानक में खरी उतरी हैं। इन पंचायतों को आमदनी का पांच गुना रुपया दिए जाने के लिए पंचायतीराज विभाग के निदेशक को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही रुपये मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-श्रेया उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें