फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख रुपये से बनेगी पलिया से बढ़ैय्यनपुरवा तक की सड़़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। पूरी तरह जर्जर हो चुकी पलिया से बढ़ैय्यनखेड़ा जाने वाली जर्जर सड़क के एक किमी हिस्से का निर्माण अगस्त में शुरू हो जाएगा। 80 लाख रुपये से यहां सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

पलिया से कठेठा जाने वाले वाला मार्ग आगे जाकर ईशेपुर जाने वाले मार्ग से जुड़ता है। इस मार्ग पर बढ़ैय्यनखेड़ा समेत अचनकापुर, गिरोहपुरवा, देवरनिया, इशेपुर व लूसपुरवा आदि गांव पड़ते हैं। इन गांवों के लोगों को पलिया-बढ़ैय्यनखेड़ा मार्ग से होकर कस्बा आना-जाना होता है। पलिया से लेकर ग्राम बढ़ैय्यनखेड़ा तक सड़क का लगभग एक किलोमीटर हिस्सा अरसे से जर्जर पड़ा है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ग्राम बढ़ैय्यनखेड़ा व उसके आसपास जल निकासी की व्यवस्था अच्छी न होने के कारण घरों का पानी सड़क पर ही भरा रहता है। बारिश शुरू होने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है।
हाल ही में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने इस सड़क के निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन ने पलिया से ग्राम बढ़ैय्यनखेड़ा तक जर्जर हो चुकी एक किलोमीटर सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने व उसके दोनों ओर नाली बनाने को स्वीकृति दी है। इसके लिए 80 लाख रुपये का बजट जारी किया है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सर्वानंद तिवारी ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। अगस्त से सड़क व नाली का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें