फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राहगीरों का दूर होगा दर्द, मार्ग निर्माण के लिए 99.80 लाख स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहंदर। 15 हजार से अधिक राहगीरों को मिलने वाले प्रतिदिन के दर्द से जल्द ही राहत मिलेगी और उनका सफर सुहाना होगा। शासन ने पल्हाराई मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 99.80 लाख की स्वीकृति जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति के साथ ही टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
संडीला-मल्लावां मार्ग से पल्हाराई गांव तक जाने वाला मार्ग बेहद जर्जर हो गया है। मार्ग की बजरी व गिट्टियां उखड़ने के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और इस मार्ग से गुजरने वाले करीब 15 हजार से अधिक राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

राहगीरों को होने वाली समस्या से जुड़ी खबर को अमर उजाला ने 18 सितंबर के अंक में संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, सफर में 15 हजार राहगीर खाते हिचकोले शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने शासन स्तर पर प्रयास तेज किए और सफलता भी मिली।
विज्ञापन

शासन ने करीब तीन किलोमीटर लंबाई वाले इस संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 99.80 लाख की स्वीकृति जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 बिलग्राम के अवर अभियंता रोचक पुरी ने बताया कि 99.80 लाख की लागत से मार्ग का पुनर्निर्माण होगा। इसमें 2.90 किमी. मार्ग डामरीकृत बनेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें