फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : प्रमुख सचिव से बोले किसान, गाटा हैं 12, पंजीकरण में दिख रहा सिर्फ एक

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने शनिवार को मंडी परिसर में स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों के अभिलेखों की जांच की। वारदाना (धान भरने के लिए बोरे) की उपलब्धता पूछने के साथ ही अब तक हुई खरीद की जानकारी ली। किसानों ने पंजीकरण में हो रही समस्या के बारे में प्रमुख सचिव को बताया।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो चुकी है। धान खरीद की स्थिति का जायजा लेने मंडी पहुंचे प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने क्रय केंद्र पर मौजूद मिले किसान बहुती निवासी आकाश शुक्ला से जानकारी ली। आाकाश ने उन्हें बताया कि उनके बाबा और पिता के नाम पर दो गाटा संख्या दर्ज हैं। धान बिक्री के पंजीकरण में सिर्फ एक गाटा संख्या ही दिखाई दे रहा है।
इसी तरह टिकरा बरार निवासी एजाज अली ने प्रमुख सचिव को बताया कि उनके नाम पर 12 गाटा दर्ज हैं। पंजीकरण में सिर्फ एक गाटा ही दिख रहा है। प्रमुख सचिव ने किसानों की इस समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश मौके पर मौजूद जिलाधिकारी राहुल पांडेय और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया को दिए। प्रमुख सचिव ने धान खरीद की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन



खरीद न होने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
सदर एसडीएम गुलाब चंद्र शनिवार सुबह नवीन मंडी के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। कई केंद्रों पर खरीद न होने पर नाराजगी जाहिर की। बताया कि मंडी में धान खरीद के लिए 10 केंद्र विपणन विभाग, मंडी समिति के छह, यूपीएसएस के चार, पीसीएफ के दो, पीसीयू के पांच केंद्र संचालित हैं। 27 केंद्रों पर अब तक 241.60 क्विंटल खरीद हुई है। सभी केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारियों से तत्काल किसानों से बात कर धान खरीद में तेजी लाने को कहा। जिस केंद्र पर अभी खरीद नहीं हुई है, वह तत्काल खरीद शुरू कर दें, खरीद न होने पर केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका जाएगा और कार्यवाही के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें