फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेडजोन में ऑक्सीजन पाइपलाइन की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 21- पीआईसीयू वार्ड के पास बना ऑक्सीजन संयंत्र। संवाद
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के रेडजोन में आसानी से मिलेगी ऑक्सीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के रेडजोन में मरीजों को अब बेड पर ही पाइपलाइन से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी ऑक्सीजन पाइपलाइन को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को पाइपलाइन की खामियां दूर कर मरम्मत का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इमरजेंसी के रेडजोन में सांस और टीबी रोग के गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। इन मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। अभी तक पाइपलाइन से आपूर्ति शुरू न होने के कारण मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही थी। पाइपलाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति होने पर मरीजों को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध कराना आसान होगा। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने कार्यदायी संस्था सायरिक्स के मैनेजर को ऑक्सीजन पाइपलाइन की तकनीकी खामियों को चिह्नित कर उन्हें दूर कराने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

सिलिंडरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित
रेडजोन में ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइपलाइन से करने की कवायद तेज कर दी गई है। साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। यदि कोई तकनीकी खराबी आती है, तो मरीजों को सिलिंडर और कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन दी जा सकेगी। इसके लिए इमरजेंसी में करीब 40 अतिरिक्त सिलिंडरों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


500 लीटर प्रति मिनट क्षमता के संयंत्र से आपूर्ति
इमरजेंसी में पाइपलाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए पीआईसीयू वार्ड के पास एक संयंत्र लगा हुआ है। इस संयंत्र की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट है। इमरजेंसी में इसी संयंत्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। अभी तक यह संयंत्र पीआईसीयू वार्ड और आईसीयू वार्ड को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें