फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को बारिश ने उमस से दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूरे दिन लोग चिपचिपी गर्मी से होते रहे बेहाल
विज्ञापन

- बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में भले ही रोज हल्की फुल्की बारिश हो रही है, लेकिन चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में लोग उमस के कारण पूरे दिन पसीने से तरबतर रहे। वहीं, शाम को अच्छी बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। साथ ही मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

जिले में चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल किए है। रोज ही कभी रिमझिम तो कभी अच्छी बारिश हो रही है लेकिन बादल छाए रहने की वजह से उमस से राहत नहीं मिल रही है। उमस के कारण लोगों के शरीर का पसीना नहीं सूख रहा है। बुधवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इससे लोगों को बारिश की उम्मीद बढ़ी, लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई। बारिश न होने और आसमान में बादल छाए रहने से उमस बढ़ गई। इससे पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। बादलों के कारण तापमान में तो कमी दर्ज की गई, लेकिन राहत बिलकुल भी नहीं मिल रही है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आद्रता 92 प्रतिशत और शाम को 85 प्रतिशत रही। इसके साथ ही पांच किमी की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें