फोटो-32- पुलिस कार्यालय में चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे बावन के लोग
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बावन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्रामीणों ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर चौकी इंचार्ज पर राजनीतिक दबाव में पिटाई करने का आरोप लगाया है। एएसपी पश्चिमी ने पूरे मामले की जांच सीओ हरपालपुर को सौंपी है। सीओ ने पीड़ित और आरोपी के अलावा कोतवाल के बयान दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली लोनार थाना छेत्र के निजामपुर गांव निवासी राम प्रताप राठौर ने लगभग एक दर्जन लोगों के साथ मिलकर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में कहा कि वह गांव के प्रधान पति सतीश वर्मा के एक मामले में गवाह हैं।
सोमवार को बावन चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र गुप्ता ने अपने दो सिपाहियों से उसे बुलवाया। उसने गवाही देने से मना करने की बात नहीं मानी तो चौकी इंचार्ज ने राजनीतिक दबाब में उसकी पिटाई कर दी। सीओ सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होगी। दोषियों को बख्शा नही जाएगा।