हरदोई। जिला पंचायत सदस्य पर खनन कराने के दौरान बोलेरो सवार लोगों पर हमला करने आरोप लगाया गया है। तहरीर मिलने पर पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली शहर के गुरगुज्जा निवासी रामदास का कहना है कि वह अपने तीन साथियों के साथ बोलेरो से घर लौट रहा था। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य अपने साथियों के साथ खनन करा रहे थे। उन्होंने बिलग्राम रोड पर उनकी वाहन में डंपर से टक्कर मार दी।
जिससे वह पलट गई। उस हादसे में बोलेरो सवार लोग बाल-बाल बच गए। रामदास ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल संजय पांडेय के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है।