फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जमा बिल जुड़कर आने से नहीं मिल रहा ओटीएस का लाभ

Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- संस्था की घपलेबाजी में उलझे दो हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के बिल
विज्ञापन




- बिजली बिल के जमा कराए गए बिलों का अभी तक नहीं हुआ निस्तारण



संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए भले ही ओटीएस योजना संचालित की है, लेकिन सैकड़ों उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। संस्था से जमा कराए गए बिजली बिलों में हुई घपलेबाजी से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। पैसा जमा करने के बाद भी बकाया जुड़कर आने से ओटीएस का लाभ नहीं मिल रहा है, वहीं मामला कोर्ट में लंबित होने से विभाग भी कुछ कर पाने में असमर्थ है।

जिले में बिजली का बिल जमा करने के लिए बीते साल एक संस्था को नियुक्त किया गया। संस्था कर्मियों ने उपकेंद्राें और चलित वैनों के माध्यम से जिले के 2100 से अधिक उपभोक्ताओं से करीब 40 लाख रुपये के बिजली बिल जमा किए और सारा पैसा लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन

रुपयों की घपलेबाजी में की शिकायत जब विभागीय अधिकारियों को मिली तो कार्रवाई की गई। संस्था के कुछ कर्मचारियों पर एफआईआर हुई और वह गिरफ्तार हो गए। इसके से बाद से मामला कोर्ट में लंबित है। इधर जिन उपभोक्ताओं ने पैसा जमा किया, उनके बिजली बिल में बकाया अभी भी जुड़कर आ रहा है।
स्थिति यह हो गई कि उपभोक्ताओं को न तो ओटीएस का लाभ मिल पा रहा है और न ही उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं पर विभाग का कर्जा बढ़ता ही जा रहा है। उपभोक्ता विभाग के चक्कर काट रहे हैं और विभागीय जिम्मेदार भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।



केस-1- फर्दापुर निवासी गुड्डू ने बताया कि उनके मीटर में 210 यूनिट हैं लेकिन विभाग में अभी 650 यूनिट चढ़ी हुई हैं। कहा कि जब वह लोग बिल जमा कर चुके हैं तो उन्हें लाभ क्यों नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें ओटीएस का लाभ नहीं मिल पाएगा। वह कई बार चक्कर काट चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है।



केस-2- आशा गांव के बघराई निवासी जलील ने बताया कि बिल जमा करने के बाद भी अभी भी उनको 25145 रुपये का बिल आया है। हर बार बकाया जुड़कर बिल आ रहा है। इससे वह काफी परेशान हो गए हैं। ओटीएस में भी लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन




वर्जन
मामला कोर्ट में लंबित है इसलिए विभाग भी अभी कुछ नहीं कर सकता है, लेकिन इस मामले में अभी तक क्या प्रगति हुई है, इसके लिए अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर पता कराएंगे और हर संभव कोशिश करेंगे कि उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिले।-रमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें