फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैथोलॉजी में फंदे से लटका मिला संचालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। पैथोलॉजी संचालक ने परिसर में ही बने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अतरौली-थाना क्षेत्र के लालीखेड़ा निवासी आशीष पाल (25) संडीला कस्बे के चक्कर रोड पर पैथोलॉजी का संचालन करते थे। पैथाेलॉजी में ही बने एक कमरे में रहता था। शनिवार सुबह आशीष का भाई अमित आया तो पैथालॉजी बंद मिली। इस पर उसने आशीष को पुकारा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह पीछे के रास्ते से कमरे के अंदर गया तो रोशनदान से आशीष का शव फंदे से लटकता नजर आया। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने घटना को लेकर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। सीओ संडीला सतेंद्र सिंह ने बताया कि खुदकुशी का मामला है, कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें