फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सीडीओ ने संभाला कामकाज

Tue, 26 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी टीके शीबु ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। विकास भवन पहुंच कर अधिकारियों से मुलाकात कर योजनाओं की जानकारी की। विभागों से राइट अप भेजने के निर्देश दिए। उधर जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को सूचनाओं सहित उपस्थिति होने के निर्देश दे दिए। ग्राम सचिवों की तैनाती संबंधी जानकारी भी तलब की।
विज्ञापन


वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी टीके शीबु का इलाहाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद से जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर स्थानांतरण हुआ है। सोमवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय के समक्ष उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद वह विकास भवन पहुंचे, वहां उन्होंने विभागों के अधिकारी से मुलाकात की और योजनाआें की जानकारी ली।

पुराने सीडीओ का नहीं हुआ स्थानांतरण
हरदोई। शासन ने नए मुख्य विकास अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया है लेकिन तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता के स्थानांतरण के संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं भेजा है। सोमवार को नवागंतुक सीडीओ ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया, ऐसे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जहां एक ओर तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी के कार्यभार न छोड़ने की बात कही जा रही है, वहीं नए मुख्य विकास अधिकारी ने डीएम को रिपोर्ट कर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें