कछौना के पुरवा गांव में निरीक्षण करते ग्राम्य विकास प्रमुख सचिव।
- फोटो : अमर उजाला
कछौना/हरदोई। विकास खंड कछौना का ग्राम पुरवा जल्द ही शौच मुक्त घोषित होगा। एचसीएल फाउंडेशन का विकास खंड कछौना के गांवों में चल रहे समुदाय प्रोजेक्ट से कराए गए कार्यों का निरीक्षण ग्राम्य विकास प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी ने किया। फाउंडेशन निदेशक बी हेकली झिमोनी के साथ वह गांव गए थे। महरी के उपगांव महमदपुर में महिलाओं के समूह के कार्यों को देखा। छह माह के लिए चार हजार रुपये की लीज पर एक बीघा जमीन लेकर उस पर बैगन, मिर्च और मूली के उत्पादन का कार्य देखा।
जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि जल्द ही पुरवा गांव को खुले में शौच से मुक्त गांव घोषित कर दिया जाएगा। एचसीएल फाउंडेशन की कीर्ति करमंचदानी ने बताया कि गांव में 95 शौचालय बनाए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम संडीला एके सिंह, सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप यादव, डीसी एनआरएलएम राजेश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।